चलती ट्रेन में की चोरी की कोशिश

0
Untitled

भारत में ट्रेन में चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं चोर यात्रियों को धोखा देने और उन पर हमला करके उनका कीमती सामान चुराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं।हाल ही में, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज का है। इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक चलती ट्रेन में एक बुजुर्ग महिला महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश कर रहा है। महिला जैसे ही उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करती है, तो युवक खुद को बचाने के दौरान असंतुलित होकर ट्रेन से गिर जाता है। लोगों का मानना है कि उसे तुरंत सजा मिली, जिसे लोग इंस्टैंट कर्मा यानी तुरंत ही बुरे कर्मों की सजा मिली। 43 सेकेंड का यह वीडियो वाकई काफी डरावना है। इस वीडियो को X हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया- ट्रेन में यात्रा करते समय सावधान रहें। इस वीडियो को अब तक 2.4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है। इस सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक शख्स दरवाजे के पास खड़ा है। वो अपने आसपास नजर घुमाता है। वो दो बुजुर्ग महिलाओं को देखता है जो ट्रेन के डिब्बों में से गुजर रही हैं और फिर तेजी से उनपर झपटता है। वो उनमें से एक महिला की चेन खींचने की कोशिश करता है। जिससे महिला घबरा जाती है। लेकिन, इस आदमी की ये कोशिश उलटी पड़ जाती है। चेन खींचने की कोशिश में वो अपना संतुलन खो बैठता है और चलती ट्रेन से गिर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *