चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत…

चलती बाइक से गिरने पर महिला की मौत…. बाइक के पीछे बैठकर घर लौट रही महिला चलती बाइक से गिरने पर गंभीर घायल हो गई जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।अमृतबाई पति गुमान सिंह 55 वर्ष निवासी भीमाखेड़ी बड़ौद 16 जनवरी को तबीयत बिगडऩे पर भांजे जीवन के साथ अस्पताल गई थी। वहां से बाइक के पीछे बैठकर घर लौटते समय घर से कुछ ही दूरी पर चलती बाइक से अमृतबाई गिर गई और उसे सिर में गंभीर चोंट लगी। परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीती रात उसकी मृत्यु हो गई। इसी प्रकार जितेन्द्र पिता चंदरसिंह 26 वर्ष निवासी कानड़ की भी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।