चलो गांव की ओर के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में ली गई लाभुकों से जानकारी
देशव्यापी अभियान चलो गांव की ओर के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में लाभुकों से जानकारी ली गई
गिरिडीह:- भारतीय जनता पार्टी का देशव्यापी अभियान चलो गांव की ओर के तहत गिरिडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने पार्टी द्वारा निर्धारित नगरमंडल के वार्ड नम्बर 2 में कल्याणडीह और उसके आसपास के गांवों में प्रवास किया।वहाँ पहुँच कर ग्रामीणों से वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में लाभुकों से जानकारी ली।जहां सभी लाभ ले रहे लाभुकों ने बड़े जोश के साथ एक स्वर में हां हमे प्रधानमंत्री आवास,निःशुल्क राशन,आयुष्मान कार्ड,शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर एवम चूल्हा मिला है।साथ हर घर नल से जल भी मिल रहा है।निर्भय कुमार शाहाबादी के पूछने पर की इस बार किसको प्रधानमंत्री बनाओगे तो उपस्थित सभी बच्चे,नौजवान,महिलाएं, एवम बुजुर्गों ने एकसाथ अबकी बार 400 पार, एक बार फिर मोदी सरकार।तब उन्होंने मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल की उप्लब्धियो के बारे में विस्तार पूर्वक लोगो को बताया कि,उनके ही कार्यकाल में हमे अयोध्या में भव्य राममंदिर बना, बनारस पिछले 33 वर्षो से बंद ज्ञानबापि मस्जिद में पूजा करने का अधिकार हमे कोर्ट के द्वारा मिला,आज देश पुरी दुनिया मे अर्थव्यवस्था में 11वे स्थान से ऊपर उठ कर 5वें स्थान पर पहुँच गया है,और मोदी जी ने यह दृढ़संकल्प लिया है कि यह की भारत को 2027 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है।जो कि निश्चित रूप से होकर रहेगा।इस प्रावस कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह,दीपक साह, पंकज कंधवे,दीपक स्वर्णकार,प्रकाश साहू,संजय साहू,धर्मेंद्र साहू,दयालु साव,बबलू साव,गोबिंद तुरी,बीरेंद्र वर्मा, सुरेश सिन्हा,प्रकाश राम,मुकेश चंद्रवंसी,मुकेश साव,गौतम सोनी,गौतम सागर रवानी,प्रकाश भुइयाँ,गौरी शंकर साहू,सीताराम सिंह,दुखी रवानी सहित सैकड़ों लोग इस भ्रमण कार्यक्रम में साथ चल रहे थे।
