चिट फंड ठगी के आरोपी फैजान अंसारी के घर मेराल पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
मेराल थाना पुलिस ने
चिट फंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपए का ठगी करने वाला विगत छः वर्षों से फरार बिशनपुरा निवासी गुड्डू उर्फ फैजान अंसारी पिता उस्मान अंसारी के घर पर मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत नेतृत्व में आसपास के लोगों की उपस्थिति में इश्तिहार चिपकाए। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि फैजान अंसारी के खिलाफ मेराल थाना कांड संख्या 412 / 19 में ठगी का मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के भीमखांड निवासी कीर्णानंद कुमार गौतम पिता निहोरा राम द्वारा फैजान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। कीर्णानंद का आरोप था कि फैजान एक चिट फंड कंपनी जिसका नाम आयाम मल्टी ट्रेड कंपनी था उसमें प्रलोभन देकर 9 लाख 88500 जमा कराया, तथा पैसा जमा कराने के कुछ हीं महीनो बाद कंपनी फरार हो गई थी। उक्त मामले में आरोपी फैजान अंसारी विगत 6 वर्षों से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश अनुसार शनिवार को मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत एवं अन्य पदाधिकारी तथा पुलिस के जवानों ने आरोपित फैजान के घर पहुंच आसपास के लोगों को जानकारी देते हुए उसके घर पर इश्तहार चिपकाए।



