चिरैया घाट,शास्त्रीनगर,अर्गाघाट,पचंबा, बिसनपुर आदि जगह की नालियां और पेयजल की सुविधा जल्द ठीक हो वरना नगरनिगम का होगा घेराव – राजेश सिन्हा

गिरिडीह नगरनिगम की तमाम जलजमाव वाले, नालियों को साफ करें नगर निगम,साथ ही साथ चिरैया घाट, बरहमसिया, शास्त्री नगर और अर्गाघाट में बड़ी बड़ी नालियां है उसे तत्काल सेल्फ लगवाया जाय,बेहतर करवाया जाय करवाया जाय इस बात को लेकर श्री सिंहा ने उपनगर आयुक्त प्रशांत लायक से बात चित की,उन्होंने अफसरों और सर्वे करने वाले को बुलाकर दोनों बड़े बड़े नालों की नाप लाने को कहा,कागज पर लाने की बात कही,कहा कि फिलहाल बरसात के समय अन्य नालों की सफाई में लगे है दशहरा तक नालों का काम होगा।
सिन्हा ने बताया कि पिछले कई अफसरों के लापरवाही से गिरिडीह का हाल बरसात में और खराब हो जाता है,किसी किसी नाले का पानी सालों भर रोड में ही आता रहता है।

सिन्हा ने पेयजल की समस्या पर भी बात की कहा कि पचंबा फोर लेन में रात में सैकड़ों लोग अपने अपने घर में पानी के पाईप में छेद कर के अवैध तरीके से रोड काट काट के पाईप बिछाया गया है इसकी जांच हम करवाएंगे,इसपर कहा संज्ञान में है,गिरिडीह अर्बन एरिया के अफसर ने कहा समस्या पता है समाधान तब होगा जब जनता भी जागरूक होगी।

जब नगरपालिका था गिरिडीह में तो लगभग 550 सफाई कर्मी थे,जिसमे लगभग 100 महिला कर्मी थी आज पांच भी नहीं है,नगरनिगम हो गया,36 वार्ड हो गए,घर 100 गुणा बढ़ गया किंतु सुविधा खत्म हो रही है क्या है इसका कारण,इसकी आवाज भी जोरदार तरीके से माले उठाएगा।