“छुपी हुई ताक़त को तराशना ही संगठन सृजन का लक्ष्य: बिट्टू पाठक
पलामू जिला के हर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता की ताक़त छूपी हुई है हमको संकल्प से उन्हें तराशने की आवश्यकता है यही इस संगठन सृजन का उद्देश्य है बिट्टू पाठक
📍 आज दिनांक 24 जून 2025 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में पलामू जिला के तरहसी एवं मनातू प्रखंड में संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत तरहसी एवं मनातू प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रखंड पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र सौंपा गया। बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र नाथ पासवान ने किया एवं संचालन मनातू प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव यादव ने किया
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लगातार सभी प्रखंडों का दौरा हो रहा है एवं नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि सभी से पूर्ण विश्वास है की पूरी कर्मठ एवं सक्रियता के साथ प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के नीतियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए संगठन की मजबूती हेतु निस्वार्थ भाव से अपना योगदान सर्वश्रेष्ठ देंगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे आगे जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने आगे कहा कि पलामू जिला के हर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता की ताक़त छूपी हुई है हमको संकल्प से उन्हें तराशने की आवश्यकता है यही इस संगठन सृजन का उद्देश्य है नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया जिनमें
प्रखंड अध्यक्ष मनातू विष्णु देव यादव उपाध्यक्ष पिंटू यादव महासचिव संदीप यादव संतोष यादव मुख्तार खलीफा बिगावन यादव सुनील भुईया राजकुमार रजक प्रदीप कुमार साहू पानो देवी दुलारी देवी को बनाया गया प्रखंड तरहसी में अध्यक्ष रविंद्र पासवान उपाध्यक्ष अशोक यादव राजेंद्र सिंह महासचिव अनु देवी इंदल पासवान शकील अंसारी विक्रम सिंह आलोक पांडे कामेश्वर प्रजापति सुरेंद्र पासवान पटेल कुमार सिंह और अर्जुन राम को बनाया गया मनोयां पत्र वितरण में कोषाध्यक्ष अजय साहू जिला उपाध्यक्ष मिट्ठू खान यादि लोग उपस्थित हुए

