छतरपुर नगर पंचायत के मदनपुर में जर्जर भवन में चल रहा अटल क्लिनिक: इंजीनियर सुरेश कुमार

0
IMG-20240319-WA0005

छतरपुर (पलामू)


छतरपुर: छतरपुर नगर पंचायत स्थित मदनपुर के जर्जर अंबेडकर भवन में अटल क्लिनिक चलाई जा रही है यह भवन इतनी जर्जर स्थिति में है कि कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। उक्त बातें छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार सुरेश कुमार इंजीनियर ने बताया।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के इस भवन संबंधित शिकायत व बुलावा के बाद जब मैं यहां पहुंचा तो स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर व्यवस्था को देखकर आवाक रह गए। व्यवस्था सिर्फ इतनी दिखाई की सामने टेबल पर दवाइयां रखी थी इलाज के लिए आए हुए लोगों को जरूरत के अनुसार दवाई दी जा रही थी। इसके बाद यहां ना तो बिजली पानी की व्यवस्था देखने को मिला ना ही अन्य किसी प्रकार का कोई सुविधा। यहां तक की पेशेंट को लेटा कर चेक करने की व्यवस्था भी नहीं दिखी। इस बाबत सुरेश ने संबंधित अधिकारियों से बात कर भवन मरम्मत की बात कही तथा अधिकारियों से इस बात पर भी चर्चा किया कि यहां नए भवन का निर्माण कर इस अटल क्लीनिक का व्यवस्थित तरीका से संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *