छतरपुर और नौडीहा बाजार क्षेत्र मे आधा दर्जन अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है

छतरपुर और नौडीहा बाजार क्षेत्र मे आधा दर्जन अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है भ्रूण हत्या करवाई की डर नहीं।

नौडीहा बाजार_पलामू जिले छतरपुर और नौडीहा बाजार क्षेत्र मे लगभग आधा दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड अवैध चल रहे है।
अभी तक छतरपुर अनुमण्डल अस्पताल मे अल्ट्रासाउंड नही है जिससे गरीब मरीज को दोगुना दाम देकर के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर मे अल्ट्रासाउंड करवाया जाता है।
सूत्रों के मुताबिक एक भ्रूण जांच मे 5 से 7 हजार तक वसूल कर जांच रिपोर्ट दिया जाता है.. और लिंग जांच कर मोटे रकम वसूली किया जा रहा है
हालांकि इस मामले विभागीय सभी पदाधिकारी को पता है लेकिन नजर अंदाज कर के अवैध कार्य करवाना एक नियम सा बन गया है जिसका शिकार आम गरीब महिला मरीज बन रहे है क्षेत्र में कार्रवाई की डर नहीं खुलेआम चल रहा है अवैध अल्ट्रासाउंड.. जांच करने के बाद बड़े पैमाने पर बड़ी खुलासा हो सकता है।