छठ पर्व के अवसर पर नगर में नदी घाटों की हुई सफाई, नगरध्यक्ष भी रहे शामिल

छठ पर्व के अवसर पर नगर में नदी घाटों की हुई सफाई, नगरध्यक्ष भी रहे शामिल

छत्तरपुर संवाददाता यमुना प्रसाद यादव
छत्तरपुर प्रखंड के चर्चित मनदेया छठ घाट को चैती छठ महापर्व की पावन बेला में आस्था, सेवा और समर्पण का सुंदर संगम देखने को मिला। नगर पंचायत छतरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ‘चुनमुन’ ने मन्देया नदी छठ घाट पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्वयं भी सफाई कार्य में भाग लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने छतरपुरवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि मंदेया नदी सहित नगर के अन्य परंपरागत जलसन्नोतों का पुनर्जीवन अत्यंत आवश्यक है, और यह कार्य तभी संभव है जब हम सभी मिलकर प्रयास करें।
इस अवसर पर उन्होंने नगर के सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मियों को स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी मिलकर अपने शहर, अपनी नदी और अपने पर्व की गरिमा को बनाए रखें।