छठ पर सरकारी कर्मचारियों को एडवांस में मिलेगा नवंबर का वेतन

0
500_rupee

छठ पर सरकारी कर्मचारियों को एडवांस में मिलेगा नवंबर का वेतन
झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर। सरकार ने छठ पर कर्मचारियों को एडवांस में वेतन देने का निर्णय लिया है। इसका आदेश वित्त विभाग की विशेष सचिव दीप्ति जयराज ने 17 नवंबर, 2023 को जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि छठ पूजा के आलोक में राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि माह नवंबर, 2023 के मासिक वेतन का भुगतान 17 नवंबर, 2023 से किया जाए। वेतन भुगतान झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय, विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को करना है।विशेष सचिव ने वेतन भुगतान करने की सूचना एजी सहित संबं‍धित विभाग के अध्‍यक्षों को दी गई है। जानकारी हो कि इससे पहले पर्व-त्‍योहार के अवसर पर सरकार वेतन भुगतान एडवांस में करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *