छठ पूजा समिति का बैठक शाहपुर में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया

0
5c3d904e-5a30-4eef-b5a4-36508ac60888

शशांक पुनः छठ पूजा समिति शाहपुर के अध्यक्ष बने।

छठ पूजा समिति शाहपुर 2023 की बैठक का आयोजन शाहपुर में किया गया जिसमें छठ पूजा महोत्सव 2023 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में विशेष रूप से घाट की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए छठवृत्तियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जाए इस पर जोर दिया गया बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन संध्या का आयोजन,रोशनी की व्यवस्था छठ वृत्तियों के लिए कपड़े बदलने की सुविधा छठ पूजा समिति के द्वारा किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कमल किशोर के द्वारा की गई जिसमें सर्वसम्मति से शशांक सुमन को छठ पूजा समिति 2023 का पुन अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा जल्द से जल्द अपनी कमेटी का चयन करने को कहा गया मौके पर समिति के संरक्षक के रूप में राम जी जायसवाल मनोज जायसवाल मुकेश जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल सांसद प्रतिनिधि भोला पांडे समाजसेवी विजय चंद्रवंशी संजय शरण बबलू गुप्ता सत्यजीत प्रसाद तथा समिति के पदाधिकारी के रूप में व्यास यादव आशीष जायसवाल सुनील कुमार गुप्ता आकाश सिन्हा रंजन सोनी प्रेमचंद ठाकुर मींशु जायसवाल धीरज जायसवाल दीपक जायसवाल आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *