छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू, दोमुहान छठ घाट की हुई सफाई
छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू, दोमुहान छठ घाट की हुई सफाई
मनिका- लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठ पूजा समिति मनिका के द्वारा दिन शनिवार को दोमुहान छठ घाट पर पूजन की व्यवस्था को लेकर छठ पूजा समिति मनिका के सदस्यों ने सफाई में जुट गए हैं। छठ पूजा समिति के विकास गुप्ता ने कहा कि छठ व्रतियों को दोमुहान छठ घाट पर किसी तरह की परेशानी न हो इसकी विशेष ध्यान रखा गया है। आगे उन्होंने कहा कि छठ व्रत्तियों के लिए घाट पर लाइट, साउंड एवं पंडाल के साथ आकर्षण लाइटिंग भी दोमुहान छठ घाट पर करवाई जा रही है। ताकि छठ व्रर्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर विकास गुप्ता, श्याम गुप्ता, मनोज कुमार, प्रेमनाथ प्रसाद, बुधानी प्रसाद, ईश्वरी प्रसाद, त्रिलोकी प्रजापति समेत कई सदस्य मौजूद थे।
