छात्रों ने मनाया सेवानिवृत प्रधानाध्यापक का जन्मदिन सह वनभोज कार्यक्रम

0
Untitled

छात्रों ने सेवानिवृत प्रधानाध्यापक का जन्मदिन सह वनभोज कार्यक्रम

ओरंगा-कोयल नदी के संगम केचकी परिसर में रविवार को सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सह चैनपुर प्रखंड के नरसिंहपुर पथरा पंचायत के मुखिया पति श्री व्यास राम चौरसिया जी का जन्मदिन सह वनभोज कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम राकेश कुमार, मनीष ठाकुर, पवन विश्वकर्मा, तेज प्रताप शर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, शिवकुमार जैसे दर्जनों नौजवानों द्वारा आयोजित था। व्यास राम चौरसिया जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी लोगों ने अनंत शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाई दी।उन्हें दीर्घायु स्वस्थ रहने की कामना की। उपस्थित लोगों ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, श्री राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर सच्चे दिल से सम्मानित किया।
व्यास राम चौरसिया ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केक काटते समय वे काफी भावुक हो गये क्योंकि इसके पहले कभी उनका न जन्मदिन मना न केक काटा। मौके पर उन्होंने कहा कि नौजवान मेरे दिल का धड़कन है। आज 65 वर्ष की आयु में पहली बार केक काटने और जन्मदिन मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसका श्रेय नौजवानों का है। कभी सोचा भी नहीं था कि मेरे चहेते नौजवान शिष्य हर्षोल्लास के साथ मेरा जन्मदिन मनाएंगे। नौजवानों का अगाध, प्रेम, स्नेह ममता जो मेरे प्रति हैं ,उसका उल्लेख करना असंभव है। आज नौजवानों ने मेरे जीवन को सार्थक कर इतिहास रच दिया। व्यास राम चौरसिया ने कहा कि ईमानदारी पूर्वक निस्वार्थ भाव से जनता की हर सुख दुख की घड़ी में खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। अंतिम सांस तक जन सेवा में समर्पित रहूंगा।
समाजसेवी शशि चौरसिया, राकेश कुमार, मनीष ठाकुर ने कहा कि व्यास राम चौरसिया हम जैसे हजारों लोगों के गुरु हैं। सबके दिलों में रचते बसते हैं। नौजवानों के दिलों पर राज करते हैं। वे हम सबों के प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाया है। इनके त्याग मेहनत समर्पण की गूंज घर-घर में गूंज रही है। वे समाज के गौरव हैं। इनके नेतृत्व में पथरा पंचायत का विकास तीव्र गति से हो रहा है। गरीब-गुरबां का आज काम के लिए प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है।
मौके पर भाजपा पथरा युवा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र प्रसाद चौरसिया , विष्णु देव महतो, शशि चौरसिया, राकेश , तेज प्रताप शर्मा , मनीष ठाकुर , शिवकुमार, रोशन , अमरेंद्र, प्रेम विश्वकर्मा, पवन, शत्रुघ्न, शशिकांत, गौतम ,अरबिंद चौरसिया शिक्षक,हरेलाल , धनंजय , बलजीत , बीरबल , बिक्की ,मिथुन , हरेंद्र आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *