छात्रा का अपहरण फिर कत्ल, पहचान छुपाने के लिए जलाया चेहरा,

0
Untitled

मधुबनी: मधुबनी जिले में 11वीं की छात्रा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। साथ ही बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जला दिया। शनिवार दोपहर रामपट्टी स्थित लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर स्थित एक घर से शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। छात्रा की पहचान सकरी की जिन्नत परवीन (18) के रूप में की गई है। दो अप्रैल को उसका अपहरण हुआ था। मुख्यालय डीएसपी फोरेंसिक जांच कराने का आदेश दिया गया है। परिजनों ने कपड़ा और अन्य पहनावे से शव की पहचान की है। लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल की देखरेख में है। शनिवार को संस्थान के परिसर स्थित एक कमरे से दुर्गंध आने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची ने कमरे से शव बरामद किया। राजनगर के रामपट्टी स्थित लोहिया-कर्पूरी संस्थान में शनिवार की दोपहर युवती का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानेदार सचिन कुमार ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बाद मे एसडीपीओ मनोज राम भी पहुंचे। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर स्थित एक खपरैल घर से शव बरामद हुआ है। शव सड़े गले स्थिति में है। दूसरी ओर, घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों के जानकारी अनुसार पंचदेव मंडल के निधन के बाद से लोहिया-कर्पूरी संस्थान परिसर लौकहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भारत भूषण मंडल के अधीन में है। लौकहा के विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि रामपट्टी स्थित लोहिया कर्पूरी संस्थान मेरा है, मेरे संस्थान के बाहर सड़क किनारे किसी ने शव को रख दिया था। मालूम होने पर मैंने पुलिस पदाधिकारियों को फोन किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *