चेयरमैन अविनाश देव ने स्कूल बस से यात्रा कर परिवहन स्थिति का लिया जायजा

0
75389c74-0c6b-4d89-a195-668e0d0400ba

बच्चों की प्रत्येक गतिविधि का निरिक्षण करता है संत मरियम विद्यालय
चेयरमैन अविनाश देव ने स्कूल बस से यात्रा कर परिवहन स्थिति का लिया जायजा

डाल्टनगंज , सभी अभिभावक बड़ी उम्मीद के साथ बच्चो को स्कूल भेजते है । बच्चो का शैक्षणिक , सामाजिक और संस्कारिक विकास ही उनका प्रमुख उद्देश्य होता है । उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए सभी अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करते है।
अभिभावकों की उम्मीद और भरोसा को अनवरत बनाए रखना किसी भी स्कूल की सबसे बड़ी जिम्मेवारी होती है ।
इसी कड़ी में कल संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने स्कूल बस से यात्रा कर स्कूल की परिवहन स्थिति का जायजा लिया। बच्चो कि सुरक्षा , सीटो के अनुपात में बच्चो की संख्या , सीसीटीवी कैमरा , विद्यार्थियो के प्रति चालक और सह चालक का व्यवहार ,सहित वाहन की पूर्ण सुरक्षा संबन्धित सभी तथ्यों का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के पश्चात चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि संत मरियम स्कूल के सभी बस सीसीटीवी कैमरा युक्त है । अभिभावक अपने घर से ही बच्चो की अद्यतन स्थिती का जायजा ले सकते है । जाम या बच्चो की सुरक्षा संबन्धित सभी मामले में अभिभावक निर्भीक होकर अपने बच्चो को स्कूल भेज सकते है । बस में सीटो की संख्या के अनुपात में बच्चो की संख्या ठीक है । चालक और सहचालक भी बच्चो के साथ बेहतर तरीके से पेश आते है। पूरी यात्रा में वाहन की स्पीड नियंत्रित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *