चेंबर में घुसकर की गई महिला वकील के साथ मारपीट,

0
bca8eea3f0a88ef965ecf1163cde0d8bc6f00ba8d09d59062b35ebaafdf59eac

धमसिंह नगर से एक हैरान कर देने वाली घटना उजागर हुई है। जहां के जिला सत्र न्यायालय में महिला अधिवक्ता के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह के बेटे कुनाल ग्रोवर ने चैंबर में घुसकर मारपीट की।

यही नहीं उस पर चाकू से जानलेवा आक्रमण भी किया। जिससे आहत होकर महिला वकील ने जहर खा लिया। तत्पश्चात, उन्हें सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

वहीं अब तहरीर के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, पीड़िता एडवोकेट सरिता सक्सेना जिला न्यायालय परिसर में वकील के रूप में लॉ व्यवसाई हैं। वहीं पूरा मामला 1 अप्रैल करीब साढ़े 11:00 बजे के दिन का है जब वो रोज की तरह अपने कार्यस्थल यानी अपने चैंबर नंबर 6 में काम कर रही थी कि तभी वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी सिंह का बेटा कुनाल ग्रोवर ने पीड़िता सरिता पर जान से मारने की नीयत से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

इतना ही नहीं उनका गला दबा कर जान से मारने की कोशिश भी की गई। जहां मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और पीड़िता सरिता की जान बचा ली। मगर कुनाल ग्रोवर पीड़िता सरिता को जान से मारने और चैंबर छोड़कर जाने की चेतावनी देने लगा और वहां से चले गया। जिसके बाद पूरे केस में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अब इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *