चीरो तुरी टोला में नहीं पहुंचती है गाड़ियां, ग्रामीणों ने किया सड़क बनाने की मांग
चीरो तुरी टोला में नहीं पहुंचती है गाड़ियां, ग्रामीणों ने किया सड़क बनाने की मांग ,शादी विवाह में खूब होती है परेशानी
चंदवा : चंदवा प्रखंड में कई ऐसे गांव टोले हैं जहां पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। प्रखंड के बोदा पंचायत अंतर्गत चीरो ग्राम के तुरी टोला में पहुंच पथ नहीं है। तालाब किनारे के मेड़ के सहारे लोगों को तुरी टोला गांव तक जाना पड़ता है । गांव में जब शादी विवाह का माहौल होता है। तो गाड़ियां टोले तक नहीं पहुंच पाती है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों के सामना करना पड़ता है। इस बाबत गांव के ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सड़क बनाने की दिशा में स्थानीय प्रशासन को आगे आना चाहिए।
