चार घंटे में 21% वोटिंग, चिराग और रोहिणी आचार्य की आज अग्निपरीक्षा, बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग जारी

0
Untitled

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत सोमवार को आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है. इस चरण के तहत बिहार की पांच सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर शामिल हैं. सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की रोहिणी आचार्य का मुकाबला बीजेपी के राजीव प्रताप रूढ़ी से है जबकि हाजीपुर सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान का मुकाबला आरजेडी के शिवचंद्र राम से होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *