चंद्रवंशी समाज के लोगों ने कौशल किशोर बचन को विधानसभा स्तरीय नेता के रूप में चुनाव किया

शिक्षित और संगठित होगा चंद्रवंशी समाज- कौशल किशोर बचन

चंद्रवंशी समाज के लोगों ने कौशल किशोर बचन को विधानसभा स्तरीय नेता के रूप में चुनाव किया

तरहसी प्रखंड के सिलदिलीया कला गांव में चंद्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह आयोजन किया गया संचालन कर रहे उमेश चंद्रवंशी ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया इस बैठक में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया बैठक में चंद्रवंशी समाज के लोगों को शिक्षित बनाने की बातों पर चर्चा हुई बैठक में मुख्य अतिथि कौशल किशोर बच्चन व स्वामी रणधीर जी महाराज संयुक्त रूप से महाराज जरासंध जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था पर खूब चर्चा हुई समाज के लोगों से अपील किया गया कि किसी भी सूरत में शिक्षा से दूर नहीं रहना है समाज को शिक्षित करना है रणधीर जी महाराज ने कहा कि समाज के लोग अंधविश्वास और नशाखोरी से दूर रहें अच्छे संस्कारों से ही एक अच्छा परिवार और अच्छा समाज बनाया जा सकता है इसलिए अच्छे संस्कारों की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है खराब से खराब चीजों से दूर रहकर ही हम अच्छे संस्कार हासिल कर सकते हैं कौशल किशोर बचन ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है हमारा समाज अभी शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा कमजोर है अभी और हमें शिक्षित होने की जरूरत है हम संगठित रहें तो मजबूत रहेंगे और हमारी पहचान भी होगी सीलदीलिया कला गांव में हमारी संख्या कम है फिर भी संगठित है जिसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला जिसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर कार्यक्रम की हिस्सा लीये और हमारी बात को सुन रहे हैं और समाज को सुधारने के लिए संकल्पित है निश्चित ही हमारा समाज एक प्रेरणादाई समाज बनकर उतरेगा वहीं समाज के लोगों ने कौशल किशोर बचन को विधानसभा स्तरीय नेता के रूप में चुना कार्यक्रम की अतिथि के तौर पर आए वीरेंद्र वर्मा ने कहां के हमारा समाज कमजोर नहीं बहुत ही जल्द बाकी विधानसभा में हमारे समाज एकजुट होगी और एक बड़ी ताकत के रूप में उड़ेगी कार्यक्रम की समाप्ति में राजेश वर्मा जी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समापन की गई हम सभी ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर खुशियां जाहिर किया
कार्यक्रम में वीरेंद्र चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, राकेश कुमार, आदर्श सिंह, गिरजा राम, राजेश वर्मा, उमेश कुमार, पूनम देवी, रिकी देवी, खुशबू देवी, कपूर बाला, उषा देवी, पूजा देवी आरती,गनिता, श्रद्धां सहित कई लोग उपस्थित थे