चंद्रगुप्त क्षेत्र सीसीएल में कोयले के ट्रांसपोर्टिंग में जुड़े ड्राइवरों के बीच चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

0
93dc597d-6f25-466d-969c-cfc7ada703ad

आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र सीसीएल में कोयले के ट्रांसपोर्टिंग में जुड़े ड्राइवरों के बीच चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सबसे महत्वपूर्ण नेक नागरिक बनने की भूमिका निभाते हुए घायल व्यक्ति की बचाएं जान : इंद्र कुमार

 

चतरा / आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र सीसीएल में आज सड़क सुरक्षा को लेकर कोयले के ट्रांसपोर्टिंग में जुड़े हुए ड्राइवरों के बीच एक जागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा इंद्र कुमार उपस्थित रहें। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ट्रक ड्राइवर के बीच में यातायात के नियमों को अपनाने तथा सड़क को सुरक्षित बनाने के लिये प्रेरित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा नेक नागरिक योजना के बारे में बताया गया जिसमें सड़क पर किसी भी दुर्घटना के पश्चात घायल हुए व्यक्ति के सहायता कर आप उसकी जान बचा सकते हैं इसके लिए 5000 रूपये के पुरस्कार का प्रावधान है, साथ में अगर कोई व्यक्ति घायलों की मदद करता है तो उसे पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार से समस्या नही होति है और व्यक्ति के बिना मर्जी के दुर्घटना में गवाह भी नहीं बनाया जा सकता है। उपस्थित सभी ड्राइवरों को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलाया गया जिसमें यातायात को नियमों को पालन करना, सड़क पर बाईं ओर सावधानीपूर्वक चलना, अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाना, दुपहिया वाहन चलाते या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, गति पर नियंत्रण रखना, किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन न चलाना, आपातकालीन सेवा वाहनों को पहले जाने का रास्ता देना आदि शामिल और सबसे महत्वपूर्ण नेक नागरिक बनने की भूमिका निभाते हुए घायल व्यक्ति कि जान बचाना था। महाप्रबंधक आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र श्री अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि हमारा जीवन अनमोल है, और हमारे ऊपर अपने पुरे परिवार कि जिम्मेदारी होती है, हमें हर हाल में सुरक्षित वाहनों का परिचालन करना चाहिये। अगर गाड़ी मे किसी भी प्रकार कि खराबी आती है तो उसकी जानकारी संबंधित आदमी को प्रदान कर दें। और साथ में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन भी किया गया जिसमें कलर ब्लाइंडनेस आदी का जाँच किया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन सुरक्षा प्रबंधक अमित कुमार, परियोजना पदाधिकारी पी के सिन्हा, स्टाफ अधिकारी पी एंड पी के पांडा, स्टाफ अधिकारी कार्मिक अनुप कुमार भगत मौजुद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *