चंदन पांडे,गिरिडीह
“एक कंबल – एक मुस्कान” अभियान के तहत गिरिडीह में आदिवासी बस्ती में कंबल वितरण

केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के मार्गदर्शन में संचालित “एक कंबल – एक मुस्कान” शीत राहत सेवा अभियान के अंतर्गत माहुरी वैश्य नवयुवक समिति गिरिडीह के नवयुवक पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह मानवीय सेवा कार्यक्रम डोमनपहाड़ी, खंडोली स्थित आदिवासी बस्ती में आयोजित हुआ, जहां ठंड से जूझ रहे परिवारों को कंबल वितरित कर राहत पहुंचाई गई।
यह कार्यक्रम केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे एवं उपाध्यक्ष साहिल एकघरा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणास्रोत में संपन्न हुआ, जिससे संगठन के सेवा भाव और सामाजिक दायित्व की भावना और अधिक मजबूत हुई।
कार्यक्रम में माहुरी वैश्य नवयुवक समिति गिरिडीह के अध्यक्ष आकाश सुमन, उपाध्यक्ष शिवानंद राम, सचिव आकाश बरबीघाया, कार्यक्रम संयोजक मंत्री प्रतीक गुप्ता की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर मानवता और सहयोग का संदेश दिया।
इस सेवा कार्य से न केवल आदिवासी बस्ती के लोगों को ठंड से राहत मिली, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और संगठनात्मक एकता का सकारात्मक संदेश भी गया। स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
