चांदी गलाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, दहल उठा इलाका, दो कर्मचारियों की मौके पर मौत

0
Untitled

चांदी गलाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, दहल उठा इलाका, दो कर्मचारियों की मौके पर मौत

 

यूपी। आगरा में चांदी गलाने की फैक्ट्री में तेज धमाका हो गया. इस दौरान दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये घटना चांदी गलाते समय हुई. धमाके के बाद सिल्वर प्लांट की गैस तेजी से लीक हो गई, जिससे कर्मचारियों का दम घुट गया. जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना कोतवाली के नमक की मंडी में हुआ. , इससे आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. वहीं घटना के बाद चांदी कारोबारी मुरारी लाल वर्मा मौके से फरार हो गया. लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. मृतक युवक का नाम रवि है, जो बमरौली कटारा क्षेत्र का रहने वाला था. वहीं दूसरे मृतक का नाम आकाश है, जो सेवला थाना सदर क्षेत्र का निवासी था. दोनों जयपुर हाउस के रहने वाले मुरली लाल वर्मा के यहां चांदी का काम करते थे. हादसे में एक कर्मचारी अजय वर्मा घायल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *