चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ , घरों में कलश स्थापना, गूंजा जय माता दी”
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही माँ दुर्गा की आराधना सभी जगह शुरुआत हो गयी है। श्री प्रोफेशनल की निदेशक कोमल राय द्वारा अपने निवास स्थान में कलश स्थापना किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु ने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार हमारा वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को शुरू होता है, इसी के साथ कलश स्थापना कर नवरात्रि की प्रारम्भ भी होती है। प्रकृति भी नववर्ष का स्वागत करने के लिए अपना रूप बदलती है, सभी वृक्षो में नए पत्ते आ जाती है। सभी सनातनियो को अपने घरों में दीपक जला कर, पूजन कर नववर्ष मनाना चाहिए। सभी सनातन धर्मावलम्बीयों को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं।
मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री पंकज पांडेय जी, पुजारी श्रीकांत पाठक जी, निशांत राय समेत काफी लोग मौजूद थे।

