चैनपुर प्रखंड के पतरिया गांव में हुआ रामलीला का उद्घाटन

0
544431e8-6428-4b5f-984f-6809ab499ce3

रामलीला के माध्यम से श्रीराम के चरित्र को आत्मसात करने की है आवश्यकता : चंद्रशेखर सिंह छोटू

चैनपुर प्रखंड के पतरिया गांव में हुआ रामलीला का उद्घाटन

मेदिनीनगर (पलामू) : रामलीला में श्रीराम के चरित्र का चित्रण होता है। रामलीला देखकर बच्चों से लेकर बड़े लोग राम के चरित्र को आत्मसात करते हैं। उक्त बातें अजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही। वे बुधवार को चैनपुर प्रखंड के पतरिया खूर्द गांव में आयोजित गणेश पूजा के अवसर पर आयोजित रामलीला कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने फीता काटकर रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से संबंध को कैसे निभाया जाय यह सीखने को मिलता है। भाई को कैसे भाई के साथ, पिता को कैसे पुत्र से साथ, पुत्र को कैसे पिता के साथ व पति को कैसे पत्नी के साथ संबंध व व्यवहार रखना चाहिए। आज की आधुनिकता व समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध युवा समिति ने रामलीला का आयोजन कर समाज के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन कर्ता पतरिया ग्राम के युवा समिति के सदस्यों रामलीला कार्यक्रम के आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व समिति के अध्यक्ष मनदीप चौधरी ने चंद्रशेखर सिंह छोटू को फूल माला पहनकर स्वागत किया। मौके पर बनारस से पधारी रामलीला मंडली ने रामलीला का भव्य मंचन किया। मंच पर राम दरबार ऐसा सजाया गया था मानो भगवान श्री राम, माता सीता, हनुमान आदि साक्षात विराजमान हो गए हों । मौके पर पार्टी नेता जिला संगठन सचिव सतीश तिवारी, राजीव पांडे, बबलू डोगरा, परमानंद सिंह, प्रेम सिंह, ओम प्रकाश सिंह, प्रमोद प्रजापति, मनदीप चौधरी, दारोगा सिंह, अमन, बुधन चौधरी, राजेश चौधरी, रवि पांडे, दीनानाथ राम, संजय पांडे, भोजपुरी कलाकार विभूति गिरी, पतरिया गांव के समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह, शिवलाल चौधरी, विष्णु देव चौधरी, शिक्षक मदन सिंह, रामयश सिंह, गया राम, प्रमोद सिंह, हरि सिंह व बुद्धेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *