चैनपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में विचौलियागिरी एवं भ्रष्टाचार हावी- रुचिर तिवारी।

चैनपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में विचौलियागिरी एवं भ्रष्टाचार हावी- रुचिर तिवारी।

चैनपुर अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की जन समस्याओं को लेकर भाकपा ने की बैठक।

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के चैनपुर प्रखंड के ग्राम- पचलेवा एवं रबदा के टोला कोदुआडीह में ग्रामिणो की बैठक जनस मुंडा के अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम जिला सचिव श्री तिवारी ने आम जनता की जन समस्याओं से अवगत हुआ। और उन्होंने कहा कि ग्राम पचलेवा में आदिम जनजाति के घरों में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है ना तो प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है और न हीं अबुआ अवास मनरेगा में कोई काम नहीं हो रहा है जिसके चलते मजदूर बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।चैनपुर ब्लॉक एवं अंचल कार्यालय में बिजोलिया गिरी हावी है। बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है। वही हाल स्वास्थ्य विभाग का भी है। ऐसी स्थिति में चैनपुर प्रखंड में एक मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी की जरूरत है जिसके लिए आम जनता को गोल बंद होना पड़ेगा।वही हाल रबदा पंचायत का भी है दलित आदिवासियों के उपर पूर्व जमींदार परिवार रंका राज झूठा मुकदमा कर उनके जमीन को हड़पने के नियत से उजाड़ने में लगी हुई है और पुलिस प्रशासन भी इसमें पूर्व जमींदार परिवार के लोगों को सहयोग कर रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आम दलित मजदूर किसानों की पार्टी है किसी भी कीमत पर उनके हक एवं अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पचलेवा के शाखा सचिव संतोष परहिया एवं कोदुआडीह के शाखा सचिव फेकन उरांव एवं सहायक सचिव जीतन उरांव को बनाया गया।बैठक में वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह, समसुद्दीन अंसारी, प्रभु साव,फेकन उरांव, जमालुद्दीन, निरंजन कमलापुरी, शंभू सिंह चेरो, रामजन्म राम, बालकिशन राम ,बिहारी भूइंया,गफार मियां, सहित कई लोग थे।