बुजुर्ग महिला से रेप का आरोप, विरोध पर सिर में मारा हथौड़ा

0
download (4)

बुजुर्ग महिला से रेप का आरोप, विरोध पर सिर में मारा हथौड़ा

 

गांव के मकान में काम कर रहे मिस्त्री पर बुजुर्ग महिला से रेप करने का आरोप लगा है. घरवाले एक शादी में गए थे. घर पर 55 वर्षीय महिला अकेली मौजूद थी. देर रात मिस्त्री ने मकान का दरवाजा बंदकर लिया महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर मिस्त्री ने हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया. महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर आए और दरवाजा खोलने का प्रयास किया. घटना बुलंदशहर के अमरगढ़ क्षेत्र की है कई लोग दीवार कूदकर मकान में घुसे. इसी बीच आरोपी दरवाजा खोलकर भाग निकाल. लोगों ने कुछ दूरी पर ही उसे पकड़कर पीटा और पुलिस को सौप दिया. घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी देहात बजरंगबली ने मीडिया को बताया कि पीड़िता के देवर ने आरोपी को नामजद कर थाने पर तहरीर दी है. इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *