बसपा शिष्ठ मंडल ने विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों का किया दौरा।
छतरपुर(पलामू)//निरंजन सिन्हा
गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी पलामू जिला कमिटी (शिष्ठ मंडल ) ने छत्तरपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड — नौडीहा बाजार, वो छत्तरपुर के कई पंचायतों तथा गांवो का दौरा किया और अपनें कार्यकर्ताओं से मिलकर सेक्टर कमिटी, बूथ कमिटी सशक्त करने पर जोर दिया गया। भ्रमण के दौरान पo खैरादोहर में नाबालिक से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर हाले दुख सुनकर हिम्मत दिलाई तथा आरोपियों की कड़ी भर्त्सना करते हुए कठोर से कठोर सजा दिलवानें की आश्वासन दिया तथा भरमण के दौरान ग्राम — जवाड़ , लकड़ाही, झरहा, डुमरी, महुराव, खरडीहा, सिल्दाखुर्द, चीरू, मनहू, बरवाताड़, टेन्पा आदि गांवो का दौरा किया गत लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को दम खम के साथ लगने पर जोर दिया गया शिष्ठ मंडल में बसपा के अजय कुमार भारती जिला अध्यक्ष, सुदर्शन राम लोक सभा क्षेत्र प्रभारी पलामू, सुहैल हक जिला प्रभारी बसपा पलामू, वासुदेव कुमार रवि विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष पांकी, अमृत कुमार रवि विधान सभा क्षेत्र प्रभारी पांकी, अजय कुमार विधान सभा क्षेत्र प्रभारी छत्तरपुर, साथ में सेक्टर के पदाधिकारियों में कृष्णा कुमार रवि, अरविंद कुमार, डब्लू कुमार, जगदीश राम, सीताराम, जनेश्वर सिंह पटेल, गणेश कुमार रवि, ओमप्रकाश कुमार रवि, भ्रमण के दौरान खैरादोहर वो डुमरी में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर साहब की मूर्ति पर शिष्ठ मंडल ने माल्यार्पण कर नमन किया
