बरवाडीह राजकीय कृत मध्य विद्यालय सरईडीह में शिक्षक उपेन्द्र मिश्रा के विदाई-सम्मान समारोह का आयोजन
शिक्षक उपेन्द्र मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन आज
बरवाडीह राजकीय कृत मध्य विद्यालय सरईडीह के प्रांगण में दिनांक 31 जनवरी 2026 को आदरणीय शिक्षक श्री उपेन्द्र मिश्रा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा। श्री मिश्रा ने अपने लंबे और समर्पण भरे सेवा काल में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में कई छात्र-छात्राओं ने सफलता की राह पकड़ी। विद्यालय परिवार द्वारा उनके सम्मान में इस गरिमामय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सादर आमंत्रित किया गया है।उक्त जानकारी स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय सरईडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो ने दी।


