बरवाडीह पोखरी में ईद की रौनक, विधायक रामचंद्र सिंह ने दी मुबारकबाद और दिया भाईचारे का संदेश
बरवाडीह पोखरी में ईद की रौनक: विधायक रामचंद्र सिंह ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई । झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। पोखरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय निवासियों और समर्थकों के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।विधायक रामचंद्र सिंह का संदेश:
“ईद भाईचारे और मोहब्बत का त्योहार है। विधायक रामचंद्र सिंह जी ने कहा मैं सभी देशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं देता हूँ। दुआ है कि यह त्योहार झारखंड में अमन-चैन और खुशहाली लेकर आए।”विधायक ने अमन-चैन की दुआ की और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।ईद का यह पाक त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। आज हम सब मिलकर दुआ करते हैं कि हमारे क्षेत्र और पूरे राज्य में शांति और खुशहाली बनी रहे। मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, और यही इस देश की असली खूबसूरती है। मेरी ओर से सभी को बहुत-बहुत ईद मुबारक।विधायक जी ने न केवल बड़ों से मुलाकात की, बल्कि बच्चों के साथ भी खुशियाँ बांटी। क्षेत्र की जनता ने भी अपने चहेते विधायक को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।विधायक की इस मौजूदगी ने स्थानीय लोगों के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।”


