“बरवाडीह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अयोध्या प्रसाद को श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी विदाई”

बरवाडीह प्रखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद के निधन के उपरांत उनके बाजार स्थित शांति निवास पर श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र सिंह ने अयोध्या प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। और अन्य सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि अयोध्या प्रसाद केवल एक ग्राम प्रधान ही नहीं, बल्कि पूरे प्रखंड के मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल हुए, जिन्होंने उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।