बरवाडीह में बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने लगाया साप्ताहिक जनता दरबार, कई समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी बी डी ओ रेशमा रेखा मिंज ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं बीडीओ के समक्ष रखीं। जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास, मनरेगा, भूमि विवाद, पेयजल, सड़क एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। शेष मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहां। उन्होंने कहां कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

You may have missed