“बरवाडीह के पहाड़ी शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बरवाडीह लातेहार के प्रसिद्ध पहाड़ी शिव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जन्मोत्सव की शुरुआत सुबह भगवान हनुमान के विशेष अभिषेक और श्रृंगार के साथ हुई। पहाड़ी की चोटी पर स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने सिंदूर अर्पण और चोला चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ और हनुमान चालीसा के सामूहिक जाप का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा पहाड़ी क्षेत्र गुंज उठा ।
बरवाडीह और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर तक जाने के लिए बनाई गई सीढ़ियों पर भक्तों की कतारें
पूजा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।