ब्रिटेन में हुई चाकूबाजी, दो बच्चों की हुई मौत वहीं कई हुए घायल

0
Untitled

ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में सोमावार को चाकूबाजी की एक बड़ी वारदात हुई, जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. चाकूबाजी की यह घटना बच्चों के एक डांस वर्कशॉप में हुई है. पुलिस ने एक 17 साल के संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में हुई इस चाकू घोंपने की घटना को ‘भयावह’ कहा है. मर्सीसाइड पुलिस के सशस्त्र कर्मियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और चाकू भी जब्त की गई है.

उत्तर-पश्चिमी एंबुलेंस सेवा ने बताया कि चाकूबाजी की घटना में कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ब्रिटेन की पीएम कीर स्टार्मर ने इस हमले की निंदा की है. पीएम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘साउथपोर्ट से भयावह और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, सभी प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *