ब्रिटेन मे ऋषि सुनक की हार के ये हैं बड़े कारण,
ब्रिटेन में ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है. अब लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे. ब्रिटेन में 650 सीटों में से सरकार बनाने के लिए 326 सीटें लानी जरूरी होती हैं, जो बहुमत का आंकड़ा है. यह आंकड़ा लेबर पार्टी ने हासिल कर दिया है. किसी भी देश की सरकार बदलती है तो उसके अपने एजेंडे होते हैं, ब्रिटेन में नई सरकार बनने से भारत के ऊपर भी असर पड़ेगा.
एक्सपर्ट कहते हैं कि यूके में लेबर पार्टी की जीत का भारत पर असर हो सकता है. अब यूके के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट में देरी हो सकती है. साथ ही आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों के लिए वीजा पर भी सख्ती हो सकती है. अगर इतिहास देखें तो वीजा को लेकर लेबर पार्टी का रवैया सख्त ही रहा है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है. वहीं, कार्बन टैक्स के प्रस्ताव में नरमी भी मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि यूरोप के साथ यूके भी कार्बन टैक्स के पक्ष में है. लेबर पार्टी कार्बन टैक्स में रियायत के पक्ष में नहीं है.
