ब्रेन हेमरेज से शिक्षक की पत्नी का निधन, गांव में शोक की लहर
मेराल ब्लॉक कॉलोनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रगाश राम की पत्नी सुनीता देवी उम्र करीब 46 वर्ष की मृत्यु ब्रेन हेमरेज हो गई।जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार के अहले सुबह हो गई। असमय निधन से घर परिवार के साथ-साथ पास पड़ोस में गम का माहौल है। मृत्यु की खबर सुनने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंच संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार वालों को ढांढस बंधाया।शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया रामसागर महतो विधायक प्रतिनिधि डा.लालमोहन दशरथ प्रसाद महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद आदि लोग शामिल हैं।
