Bolero की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर,

Bolero की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर
चितरंगी जा रहे दो सगे भाईयों को बोदा चौराहा पर एक बोलेरों वाहन के चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जहॉ मोटर सायकल में सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जीवन लाल तिवारी एवं आदित्य तिवारी पिता अंबिका तिवारी उम्र 50 वर्ष एवं 60 वर्ष चितरंगी नगर अपने निजी काम से शुक्रवार की दोपहर जा रहे थे कि एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने जोरदार टक्कर मारकर घायल करते हुये फरार हो गया।
दोनों सगे भाईयों को स्थानीय लोगों की मदद जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में रवाना किया गया।