बोकारो: बकाया राशि के कारण अमृत पार्क फेज 3 सील
बोकारो :- शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त,चास नगर निगम के आदेशानुसार सहायक नगर आयुक्त श्रीमती स्मिता किरण की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा अमृत पार्क फेज 3, बांध गौड़ा,वार्ड संख्या 30 के संचालन कर्ता की उपस्थित मे संयुक्त रूप से अमृत पार्क फेज 3 को सील किया गया| ज्ञाताब्य हैं कि अमृत पार्क फेज 3 के संचालन कर्ता कफील अहमद, मखदुमपुर सिवानडीह के द्वारा पार्क संचालन का बकाया बंदोबस्त राशि Rs. 8,55,432/- रूपए कार्यालय चास नगर निगम मे जमा नहीं किया जा रहा था | पार्क बंदोबस्त की बकाया राशि को जमा करने हेतु कार्यालय चास नगर निगम द्वारा बार-बार लिखित नोटिस दिए जाने एवं राजास्व कर्मी के द्वारा मौखिक रूप से पार्क बंदोबस्त का बकाया राशि को जमा करने से सम्बंधित सूचना दी जा रही थी, परन्तु पार्क संचालन कर्ता के द्वारा पार्क संचालन एवं रखरखाव में रूचि नहीं ली जा रही थी | अमृत पार्क फेज 3 को सील करने में नगर प्रबंधक, विशेषज्ञ,राजस्व निरिक्षक, गार्डन अधिक्षक,राजस्व कर्मी, Piu की उपस्थिस्ती में किया गया |

