बम कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार
बम कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया उद्भेदन, आरोपी भेजा गया जेल
महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगाई में रोमानुस केरकेट्टा के घर में केन बम लगाने के मामले पर थाना प्रभारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुअनि इंद्रदेव रजवार, पुअनि राकेश कुमार महतो, जोसेफ लकड़ा एवं जिला पुलिस बल की टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान जारी किया गया। जहां जांच कर 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया है। जांच के दौरान भूमि विवाद एवं पारिवारिक रंजीश का मामला सामने आया। जिसके आधार पर गांव के ही फ्लोरेंस कुजूर (उम्र 50 वर्ष) से पुलिस ने पूछताछ जारी किया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने घर में छापेमारी की जिसमें घर से विस्फोटक पदार्थ को विस्फोट करने के लिए प्रयोग किया जाने वाला सूत्री बरामद किया गया। जिस पर पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। अपराधी ने बताया कि मछली मारने की बात कह कर गुमला जिला के डूमरपाठ से विस्फोटक लेकर आया था। आरोपी ने बताया कि दो वर्षों से पारिवारिक रंजिश और भूमि विवाद चला आ रहा था। जिसके कारण तनाव में था। इसी तनाव में घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले का उद्वेदन करने के बाद महुआडांड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
