बकाया भाड़ा भुगतान की मांग को लेकर ट्रक मालिको का दूसरे दिन भी धरना जारी

0
2965a0d5-fcdd-430a-9ac6-0fb8ae10ce24

बकाया भाड़ा भुगतान की मांग को लेकर ट्रक मालिको का दूसरे दिन भी धरना जारी
बालूमाथ में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोलियरी में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बालूमाथ एवं बसिया के ट्रक मालिको का बकाया भाड़ा भुगतान की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना दूसरे दिन जारी रहा ।मौके पर जानकारी देते हुए बसिया ट्रक ऑनर ऐशो.अध्यक्ष कृष्णा साव ने कहा कि प्रणव नमन को यहां किसी कीमत में भाड़ा तोड़ने नही देंगे ।कुछ ट्रांसपोर्ट लोग गद्दी खर्चा, टी डी एस,लोडिंग,अनलोडिंग के नाम पर ट्रक मालिको से वसूली कर रहे हैं।विस्थापितो एवं ट्रक मालिको के हक की लड़ाई मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी ।बालूमाथ ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा सीसीएल प्रबंधन के मनमानी रवैया एवं प्रणव-नमन प्राइवेट लिमिटेड सहित कई लिफ्टर के द्वारा ट्रक मालिकों का लाखों रुपए भाड़ा बकाया रखे हुए हैं ।ट्रक मालिको के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है । वही विस्थापित नेता संजीत साव,संजय यादव ने कहा की ट्रक मालिको के हक की लड़ाई को लेकर संघर्ष जारी रहेगा ।प्रणव नमन कंपनी और सीसीएल रेजिंग में सुधार लाये ।एवं पूर्व का बकाया भाड़ा ट्रक मालिको को दे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *