बजरंग दल प्रांत टोली की बैठक रांची में सम्पन्न

बजरंग दल प्रांत टोली की बैठक रांची में सम्पन्न

रांची/19.02.2026
बजरंग दल झारखंड प्रांत टोली, विभाग संयोजक एवं विभाग सहसंयोजक की बैठक विश्व हिन्दू परिषद प्रान्त कार्यालय शक्ति आश्रम, किशोरगंज चौक हरमू रोड रांची में सम्पन्न हो गई। बैठक में गत कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा एवं योजना बनी। कबड्डी प्रतियोगिता हेतू योजना बैठक दिनांक – 26,27,28 फरवरी एवं 01 मार्च को तथा मार्च माह में जिन जिलों की कबड्डी प्रतियोगिता अभी तक नहीं हुई है उन जिलों में जिला मुख्यालय में या किसी एक अन्य स्थान पर सभी प्रखंडों का प्रतियोगिता कराकर जिले की विजेता टीम बनाना तथा प्रान्त टीम के लिए क्वालीफाई कराना। ज्वॉइन बजरंग दल वेबसाइट झारखंड के संचालन हेतु नामों की चर्चा एवं चयन हुआ। वहीं सभी आठ विभागों के लिए विभाग पालक अधिकारियों के लिए नामों की घोषणा हुई – रांची विभाग – अमर प्रसाद, गुमला एवं धनबाद विभाग – रंगनाथ महतो, सिंहभूम विभाग – जनार्दन पाण्डेय, पलामू विभाग – कुमार गौरव, हजारीबाग विभाग – अमित पासवान, देवघर विभाग – रवि बर्मा, साहेबगंज विभाग – संदीप मंडल रहेंगे। इसकी घोषणा प्रान्त मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने की। आगामी प्रान्त टोली बैठक 18 मार्च को रांची में ही होने की बात तय हुई। बैठक में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रान्त मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रान्त सहसंयोजक जनार्दन पाण्डेय, प्रान्त महाविद्यालय छात्र सह प्रमुख अमर प्रसाद, गुमला विभाग संयोजक मुकेश सिंह, सिंहभूम विभाग सह संयोजक धनंजय दुबे, धनबाद विभाग सहसंयोजक अजीत पांडेय उपस्थित रहे।