बजरंग दल,  पलामू  का पहला जत्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या से वापस लौटा–विहिप पलामू

0
d1b73c32-8632-4680-a874-4ab03a0e19e6

बजरंग दल,  पलामू  का पहला जत्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या से वापस लौटा

 

आज विश्व हिंदू परिषद _  बजरंग दल,  पलामू  का पहला जत्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या के नव निर्मित जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लल्ला का दर्शन कर वापस मेदनी नगर लौटा।  ज्ञातव्य है कि भारतीय रेल के द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन चलाए जा रहे हैं।  पलामू से सभी सम्मानित सदस्य आस्था स्पेशल ट्रेन में रांची से सवार होकर अयोध्या पहुंचे।  अयोध्या में सारे दर्शनीय स्थल और भगवान श्री राम लला के भव्य दर्शन करने के बाद आज वे लोग वापस मेदनीनगर लौट आए। लौटने के बाद दर्शनार्थियों के द्वारा स्टेशन के बाहर दरिद्र नारायण के बीच भोजन वितरण भी किया गया।

रेलवे स्टेशन पर सभी सम्मानित दर्शनार्थियों को माला पहना कर विश्व हिंदू परिषद पलामू के जिला मंत्री दामोदर मिश्र के नेतृत्व में उपाध्यक्ष लाला प्रसाद यादव, सुरक्षा पदाधिकारी नवेंदु त्रिपाठी,  समरसता प्रमुख पप्पू लाठ और अन्य सम्मानित सदस्यों ने स्वागत किया।  वापस लौटने वाले दर्शनार्थियों ने अपना अनुभव बताते हुए एक स्वर में कहा कि यह वर्षों का देखा हुआ सपना पूरा होने जैसा था।  जल्द ही विहिप के कुछ और जत्थे भी जिला से अयोध्या दर्शन के लिए रवाना होंगे।  वापस लौटे कार्यकर्ताओं की उत्साह और भक्ति का माहौल ने आज डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन को राममय बना के रख दिया। पूरा रेलवे स्टेशन परिसर जय श्री राम, बजरंग बली की जय और हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा।

अयोध्या दर्शन से लौटने वालों में विश्व हिंदू परिषद प्रांत धर्म प्रसार के कामेश्वर चौधरी,  पलामू विभाग सह मंत्री महेंद्र नाथ,  जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,   सह मंत्री अमित तिवारी,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,  प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  बलो पासना प्रमुख विकाश कश्यप,  गौ रक्षा प्रमुख रामब्रत सिंह,  बजरंग दल जिला सह संयोजक सोनू सिंह,  मेदनीनगर विहिप अध्यक्ष दीपक प्रसाद,  नगर सह संयोजक दिलीप गिरी,  नवा बाजार प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पांडेय,  लेस्लीगंज से राजीव सिंह,  रोशन मेहता और सौरभ सिंह,  छतरपुर प्रखंड संयोजक बिट्टू जॉन,  हरी नगर से विवेक दुबे, सतबरवा से सुनील कुमार और ओम प्रकाश जी इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed