बजरंग दल नेता पर FIR, युवक के साथ किया अत्याचार, भड़की कांग्रेस
बजरंग दल नेता पर FIR, युवक के साथ किया अत्याचार, भड़की कांग्रेस
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित सेवक को तलाशना शुरू कर दिया पुलिस को युवक नहीं मिला. रविवार की रात में कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा का पीड़ित युवक को कोतवाली लेकर आए और पुलिस ने बजरंग दल नेता चंचल सिंह राजपूत अन्य पर मामला दर्ज किया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जिन युवकों पर पीटने का आरोप लगा है, उनमें एक युवक चंचल सिंह राजपूत बजरंग दल का पदाधिकारी है. वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो को पोस्ट कर आदिवासियों पर अत्याचार होने की बात कही है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक जिस डीजे मालिक गोलू चित्रहार के यहां काम करता था, उस गोलू का विवाद चंचल सिंह से था, जिसको लेकर ये पिटाई की गई.
वीडियो के संज्ञान में आते ही बैतूल पुलिस भी हरकत में आई और पीड़ित युवक की तलाश में लग गई . रविवार की रात 9.30 तक पीड़ित युवक पुलिस को नहीं मिला. रात लगभग 9.40 पर कांग्रेस के पूर्व विधायक ने निलय डागा पीड़ित युवक को अपनी कार से कोतवाली लेकर आए और गेट पर पुलिस को सौंप कर चले गए .
