बिजली की समस्या लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधि
बिजली की समस्या लेकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधि एवम ग्रामीण एसडीओ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत दिन शुक्रवार को बिजली विभाग के लचर व्यवस्था और अनियमित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। जिस पर जनता की शिकायत लेकर विभिन्न पंचायत के मुखिया ग्रामीणों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। जहां काफी देर इंतजार करने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। वही इस मुलाकात के संबंध में मुखिया रेनू तिग्गा, प्रमिला मिंज, रीता खालखो, शुष्मा मिंज समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हमारी शिकायत पर एसडीओ के द्वारा यह कहते हुए की बिजली विभाग एक प्राइवेट तंत्र है, हम इस पर कुछ नहीं कर सकते हैं कह कर भगा दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एसडीओ द्वारा दुर्व्यवहार करने किए जाने की बात भी कहीं। जिसके बाद नाराज ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शास्त्री चौक पर धरने पर बैठ गए।
बिजली विभाग की मनमानी, लचर व्यवस्था समेत अनियमित बिजली कटौती से परेशान महुआडांड़ प्रखंड के ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर गये। जिससे प्रखंड मुख्यालय स्थित शास्त्री चौक लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह जाम रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधि समेत प्रखंड के ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। बताते चले कि प्रखंड में बिजली व्यवस्था शुरू से ही बद्तर स्थिति में रहीं हैं। वहीं ग्रामीणों का बिजली विभाग पर आरोप है की लोड सीडींग का बहाना बनाकर घंटों बिजली काट लिया जाता है, वही सब स्टेशन में बिजली होने के बावजूद सप्लाई नहीं दिया जाता है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा था। वही इस भिष्ण गर्मी में बिजली की अनियमित कटौती से परेशान ग्रामीण अपने पंचायत के जन प्रतिनिधियों के साथ अपनी समस्या लेकर अनुमंडल पदाधिकारी रतन सिंह के पास पहुंचे। लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बिजली विभाग एक प्राइवेट तंत्र है, बताते हुए ग्रामीणों को लौटा दिया। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रतिदिन 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग करते हुए लगभग 3 घंटे तक मुख्य बाजार स्थित शास्त्री चौक जाम कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य स्तेला नगेसिया, मुखिया रेनू तिग्गा, रेखा नगेसिया, रीता खालखो, प्रमिला मिंज ,शुष्मा खलखो ,कांग्रेस के नेता एवं समाजसेवी अजीत पाल कुजूर, समेत भारी संख्या में महुआंडाड़ के ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग पहुंचे धरना स्थल, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को समझाते हुए मामला कराया शांत
हंगामा बढ़ता देख प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग एवं अंचल निरीक्षक गौतम कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। जहां लगातार 1 घंटे तक ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को समझाते हुए मामले को शांत करने में सफल हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने समझाते हुए कहा कि आपकी जो भी मांगे हैं उन्हें उच्च अधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा।
