बिजली बिल बढ़ोतरी पर BJP का हमला, रितेश चौबे बोले—जनता से धोखा कर रही सरकार
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार जनता को लुट रही है बिजली बिल में बढ़ोतरी से यह साबित होता है कि झामुमो सरकार गरीब जनता को फ्री बिजली देने के नाम पर सत्ता में आई सत्ता मिलने के बाद हेमंत सरकार ने जनता को धोखा देने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता गरीबी बेरोजगारी को झेल रही है दुसरी ओर हेमंत सरकार महंगाई बढ़ा कर जनता का कमर तोड़ रही है। बिजली बिल महंगा होने से जनता त्राहिमाम कर रही है झारखंड में जनता को सुविधा कुछ नहीं मिल रहा है लेकिन टैक्स का स्तर में लगातार वृद्धि हो रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनविरोधी सरकार है हेमंत सरकार को जनता की समस्या से कोई मतलब नहीं है। झारखंड में बिजली विभाग खुद मुख्यमंत्री अपने पास रखें हुए हैं लेकिन जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बल्कि टैक्स में बढ़ोतरी कर जनता का भरपूर शोषण किया जा रहा है। बिजली विभाग में सुविधा के नाम पर शुन्य है समय से तार पोल ट्रांसफार्मर तक नहीं मिलता उसके लिए जनता को बिजली विभाग का कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है लेकिन बिजली बिल में बढ़ोतरी कर हेमंत सरकार जनता को महंगाई के गर्त में ढकेल रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में माफिया राज चल रहा है जनता से सिर्फ वसुली का काम हर जगह हो रहा है झारखंड बेरोजगारी गरीबी एवं महंगाई की मार से लगातार पिछड़ता जा रहा है लेकिन हेमंत सरकार हर स्तर पर सिर्फ वसुली करने में लगी हुई है। हेमंत सरकार ने फ्री बिजली के नाम पर जनता को धोखा दिया है।

