बिहार में भीषण सड़क हादसाः 9 लोगों की मौत,
बिहार में भीषण सड़क हादसाः 9 लोगों की मौत, मचा कोहराम बिहार के कैमूर जिले से भीषण सड़क हादसा की खबर आई है। जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित देवकली के पास रविवार की शाम एनएच-2 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो मोहनिया से वाराणसी की तरफ जा रही थी। इस दौरान समेकित चेकपोस्ट के पहले देवकली गांव के पास बाइक की कार से टक्कर हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों में केवल बाइक चालक की पहचान हुई, जो देवकली गांव निवासी ददीबल सिंह बताया जाता है।
