बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने CM आवास से किया गिरफ्तार

0
Untitled

बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने CM आवास से किया गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले में चल रहे थे फरार
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया है। वह एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही फरार चल रहे थे। बता दें स्वाति मालीवाल ने गुरुवार देर रात एफआईआर दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस बिभव कुमार की तलाश में जुटी हुई थी।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिभव कुमार को सीएम आवास से डिटेन किया गया है। उन्हें सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पता लगाएगी कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के अंदर ही थे या कही और जाकर छिप गए थे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed