भव्य रोड शो के बाद स्वाति गेस्ट हाउस में जनसभा सम्पन्न, नेताओं ने भरी हुंकार

भव्य रोड शो के बाद स्वाति गेस्ट हाउस में जनसभा सम्पन्न, नेताओं ने भरी हुंकार

हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामेश्वर राम उर्फ छठन भाई के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुआ। रोड शो गमहरिया फील्ड से प्रारंभ होकर जयप्रकाश चौक होकर गांधी चौक होते हुए मकबरा रोड तक पहुंचा। जगह-जगह नागरिकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया।
रोड शो के उपरांत मकबरा रोड स्थित स्वाति गेस्ट हाउस में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जहां सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने विकास और परिवर्तन का संकल्प दोहराया।

पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा,
“छठन भाई जमीनी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ दिया है। नगर पंचायत को एक मजबूत, ईमानदार और सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है, और वह नेतृत्व छठन भाई दे सकते हैं। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि भारी मतों से इन्हें विजयी बनाएं।”
उन्होंने आगे कहा कि हुसैनाबाद के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर मतदान करना आवश्यक है।

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने अपने जोशीले अंदाज में कहा,
“आज का जनसमर्थन बता रहा है कि हुसैनाबाद का मूड क्या है। छठन भाई विकास की गारंटी हैं। यह चुनाव केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य का चुनाव है।”
उन्होंने जनता से आह्वान किया कि मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में निकलकर समर्थन दें और ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें।

प्रत्याशी रामेश्वर राम उर्फ छठन भाई ने सभा को संबोधित करते हुए छठन भाई ने भावुक शब्दों में कहा,
“यह जनसमर्थन मेरी ताकत है। मैं हुसैनाबाद की जनता का बेटा हूँ और हमेशा आपके बीच रहकर काम करता रहूँगा। मेरा संकल्प है कि नगर पंचायत को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाऊँ। आप सबका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।”
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
सभा में भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, जोश और विजय का माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम में हजारों के संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष अमित तिवारी,विजय ठाकुर,संतोष सिंह,सीवी रमन सिंह, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह , विनोद पांडे,सुनील कुमार,सोनू कुमार, अरुण विश्वकर्मा,संतोष सोनी,सचिन आनंद, सुबोध कश्यप,विनय पासवान,चंदन सिंह,उदय विश्वकर्मा , अखिलेश मेहता, संजय सिंह,रामराज मेहता,विमलेश सिंह, हंसराज सिंह,विकाश पासवान, श्रवण अग्रवाल, हंसराज सिंह,दिलीप पाल, रविरंजन सिंह,विमलेश सिंह,प्रमोद सिंह,विकाश पासवान, मंजय चौधरी ,अभिषेक सिंह,अजय सिंह,लड्डू सिंह,सुधीर सिंह, एस कुमार,रजनीश मिश्रा , राहुल ठाकुर, प्रिंस सिंह,रंजेश पासवान उपस्थित रहे