भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया हर घर नल जल योजना
केड़ पंचायत में घर घर नल जल योजना ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ग्रामीणों द्वारा सही काम करने के लिए बोले जाने पर संयोजन द्वारा दी जाती है धमकी,
केड़:लातेहार बरवाडीह प्रखंड पंचायत केड़ अंतर्गत घर घर नल जल योजना के तहत चल रहे कार्य को लेकर ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है,और ग्रामीणों द्वारा सही काम करने के लिए बोले जाने पर संयोजन द्वारा दी जाती है धमकी, बताते चलें कि ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम-गाड़ी टोला-गोडि़यारी के ग्रामीण-आदित्य भुईयां, सत्यनारायण भुईयां, सुनीता देवी,मुनिया देवी विनीता देवी,धीरेंद्र कुमार सिंह,शांति कुंवार,इतवारिया देवी,शांति देवी, शकुंती देवी,गणेश भुईयां,चंदन भुईयां,अक्षय कुमार सिंह,सुनील भुईयां,यह सभी ग्रामीण अपने टोला में बन रहे घर घर नल जल योजना में संयोजक द्वारा काम में कमी पाई गई,तो जैसे में बन रहे टंकी जमीन पर डेढ़ इंच ढलाई आठ और दस ऐमम का रड़ से पिलर में लगाने और सीमेंट बालू में कटौती करने पर ग्रामीणों द्वारा बोले जाने पर संयोजन द्वारा धमकी दी जा रही है कि सब के ऊपर केस करेंगे और प्रशासन लगवा कर काम करेंगे,इस तरह से बात सुनकर ग्रामीणों ने संवाददाता के पास शिकायत कि और स्थल को भी ग्रामीणों ने जांच करवाया,ग्रामीणों ने संयोजन द्वारा दिए गए धामकी और इस तरह से कार्य में अनियमता से काम करने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है,बताते चले कि केड़ पंचायत में घर-घर नल जल योजना के काम गर्मी के मौसम से स्टार्ट हुए था,अभी तक बोरिंग भी कंप्लीट नहीं हो पाई है,संयोजन द्वारा राशि को बचाने के लिए अपने हिसाब से समय को देखते हुए बोरिंग की जा रही है,कहीं-कहीं पक्का के टंकी बनाई जा रही है उस पर बांग्ला इंट्टा कम साइज का रड़ दो नंबर सीमेंट और छड़ी बालू में कटौती की जा रही है,टंकी बनने पर समय से पानी नहीं पटाई नहीं जा रही है,इस तरह से संयोजक द्वारा घर घर नल जल योजना में अनियमता से काम करने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश और नराजगी जताई जा रही है,वर्तमान मुखिया से बात करने के बाद उन्होंने बोले कि ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है लेकिन अभी तक संयोजक से बात नहीं हो पाई है,ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्यों को उचित जांच करके उचित काम किया जाए, नहीं तो संवाददाता को शिकायत कर के इस काम को फिर से प्रकाशित की जाएगी,
