भरनो थाना में महली जनजाति विकास मंच के पदाधिकारियों ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात
भरनो थाना में महली जनजाति विकास मंच के पदाधिकारियों ने नव पदस्थापित थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात।
भरनो (गुमला):- महली जनजाति विकास मंच भरनो के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को मंच के सक्रिय सदस्य मंदीप महली की अगुवाई में भरनो थाना पहुंचकर नव पदस्थापित थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मंच के सदस्यों ने थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान मंच के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में समाज की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने महली जनजाति विकास मंच के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है।आम जनता और सामाजिक संगठनों के सहयोग से भरनो थाना क्षेत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर महली जनजाति विकास मंच भरनो के केंद्रीय सदस्य कारी राम महली, मुख्य संरक्षक शिव चरण बारला, सक्रिय सदस्य कृष्णा महली, पूर्व सचिव मुकेश महली, संदीप महली,सचिव सत्यनाथ महली, सदस्य राज बारला,कोषाध्यक्ष संतोष महली,छोटू महली, बाबू महली सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

