भरनो अंचल की कर्मी अंजू देवी हुईं सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई विदाई

भरनो अंचल की कर्मी अंजू देवी हुईं सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई विदाई

भरनो (गुमला):- भरनो अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल कर्मी अंजू देवी 11 अप्रैल 2026 को अपने लंबे सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गईं।इस अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण लेकिन भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।अंजू देवी अपने शालीन एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए जानी जाती रही हैं।उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक भरनो अंचल में पूरी निष्ठा,ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं दीं।उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया और सहकर्मियों के बीच एक सम्मानित पहचान बनाई।कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ,सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अंजू देवी अपने कार्य के प्रति सदैव सजग रहीं और उन्होंने ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।उनका समर्पण और कार्यशैली अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।विदाई समारोह में उपस्थित कर्मियों ने भी अंजू देवी के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विभिन्न उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान माहौल भावुक हो गया जब अंजू देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि “भरनो अंचल कार्यालय में 20 साल कैसे बीत गए, इसका एहसास ही नहीं हुआ।यहां सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों से हमेशा सहयोग मिला। हम सभी एक परिवार की तरह मिलकर काम करते रहे। आप सभी की बहुत याद आएगी।”अंत में सभी ने अंजू देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।समारोह के मौके पर स्मिता लुगुन,बड़ा बाबू राजीव रंजन,राजस्व कर्मचारी बलराम भगत, ब्रजेश सिंह,स्नेहलता मिंज, अंशुमान सिंह,मोहम्मद जलालुद्दीन,शिला कुमारी, कल्याणी कुमारी,चामा देवी,गंदूर उरांव सहित अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे।